Breaking News

लातेहार में तीन नक्सली हथियार सहित गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी भी दबोचा गया

Latehar: नक्सल विरोधी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदेश गंझू, उज्ज्वल कुमार और सुभाष कुमार शामिल हैं। तीनों चतरा जिले के टंडवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। आदेश गंझू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पकरुआ जंगल में छापेमारी
लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि आदेश गंझू के नेतृत्व में एक दस्ता बारियातू थाना क्षेत्र के पकरुआ जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

पुलिस को देख नक्सली भागने लगे, लेकिन जवानों ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल, 35 गोलियां, टीएसपीसी संगठन के पर्चे, दस्तावेज और डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।

टीएसपीसी के नाम पर चलाता था गतिविधियां
एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आदेश गंझू जेल से बाहर आने के बाद विभिन्न नक्सली संगठनों के नाम पर आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ लातेहार, चतरा, हजारीबाग और रांची जिलों के कई थाना क्षेत्रों में लेवी वसूली, फायरिंग और अन्य घटनाओं में शामिल रहा है।

21 से अधिक मामलों में वांछित
पुलिस के अनुसार आदेश गंझू के खिलाफ 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। उसके दो अन्य सहयोगियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

छापेमारी दल को मिलेगा रिवॉर्ड
एसपी ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए पुलिस मुख्यालय को अनुशंसा की जाएगी। छापेमारी दल में डीएसपी विनोद रवानी, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post