Breaking News

मुरहू के पेलोल डैम में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है, नेताओं का संबोधन जारी

Khunti: मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र के बिचना पंचायत अंतर्गत पेलोल डैम परिसर में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आयोजित वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम अभी जारी है। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा तथा तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य रूप से उपस्थित हैं। नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा विभिन्न रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आपसी संवाद के माध्यम से संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा चल रही है।

वनभोज कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी भाईचारा और एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम स्थल पर गतिविधियां लगातार जारी हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post