Breaking News

कुंजला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नारियल लदे ट्रक से गांजा तस्करी का खुलासा

Khunti: खूंटी जिले के कुंजला क्षेत्र में वन विभाग की गश्ती दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई नियमित गश्ती के दौरान की गई, जब वन विभाग की टीम को ट्रक की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक के ऊपर से नारियल लोड किया गया था, जबकि नीचे छिपाकर बोरे में गांजा जैसा मादक पदार्थ भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि नारियल की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी ताकि किसी को शक न हो।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल खूंटी एनडीपीएस थाना को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग द्वारा ट्रक को खूंटी एनडीपीएस थाना के हवाले कर दिया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ट्रक में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे, जो वन विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। फिलहाल फरार तस्करों की तलाश की जा रही है और उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें लदे नारियल के नीचे छिपाए गए संदिग्ध मादक पदार्थ की जांच की जा रही है। गांजा होने की पुष्टि के लिए नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मादक पदार्थ की मात्रा और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस और वन विभाग दोनों ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post