Breaking News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झारखंड में श्रद्धांजलि, ‘रघुपति राघव राजा राम’ से गूंजा वातावरण

Ranchi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज पूरे देश में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बापू को नमन किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर पूरे विश्व को मानवता और करुणा का संदेश दिया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। राज्यपाल ने लोकभवन में भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।

बापू के विचार लोकतंत्र की आधारशिला: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और न्याय का मार्ग हमारे लोकतंत्र और सामाजिक जीवन की मजबूत आधारशिला है। उनका जीवन हमें मानवता, करुणा और नैतिक साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर बापू को प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद ने बापू वाटिका में स्मृति स्वरूप तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने भी किया नमन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बापू सत्य और अहिंसा के सच्चे पुजारी थे। वहीं झारखंड भाजपा की ओर से कहा गया कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को संस्कार बताया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आंदोलन बनाया। खादी को स्वावलंबन की पहचान देने वाले बापू के सपनों को पीएम मोदी ने संकल्प के साथ आगे बढ़ाया और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post