Breaking News

झारखंड नगर निकाय चुनाव: रांची में मतगणना के लिए 5 वैकल्पिक भवन चिह्नित, हाईकोर्ट आदेश के बाद प्रशासन सतर्क

Ranchi: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना स्थल पर स्थिति स्पष्ट करने की कवायद तेज हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंडरा बाजार स्थित प्रस्तावित मतगणना केंद्र पर फिलहाल रोक लगी हुई है, जिसके मद्देनज़र रांची जिला प्रशासन ने एहतियातन पांच वैकल्पिक भवनों की पहचान की है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची की ओर से संबंधित विभागों को पत्र जारी कर मतगणना केंद्र और बज्रगृह के लिए संभावित स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के भवन शामिल हैं।

विकल्प के तौर पर चिह्नित पांच स्थल

  1. खेलगांव स्थित शेख भिखारी प्रशासनिक भवन परिसर

  2. मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय

  3. नामकुम (सिरका टोली) स्थित झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी

  4. नामकुम रिंग रोड स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी

  5. कांके रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर

इन सभी स्थलों का निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे आगे राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग का रुख

इस पूरे मामले पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पंडरा बाजार को ही मतगणना केंद्र मानकर तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय से अभी तक किसी वैकल्पिक स्थल को लेकर कोई औपचारिक प्रस्ताव आयोग को प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही प्रस्ताव आएगा, उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

क्या है मौजूदा स्थिति?

हाईकोर्ट के आदेश के चलते जिला प्रशासन जहां विकल्प तैयार करने में जुटा है, वहीं राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी अभी पंडरा बाजार केंद्रित है। आने वाले दिनों में जिला प्रशासन के प्रस्ताव के बाद मतगणना स्थल को लेकर तस्वीर और साफ होने की संभावना है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post