Breaking News

खूंटी में झामुमो जिला कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Khunti: आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय, खूंटी में गरिमामय एवं देशभक्ति पूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने भारत माता के सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया। जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी संविधान की भावना के अनुरूप जनता के हक-अधिकार के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित समानता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पार्टी के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड एवं नगर इकाई के प्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post