Breaking News

आम आदमी पार्टी ने घोषित की 49 सदस्यीय झारखंड प्रदेश समन्वय समिति, स्थानीय निकाय चुनाव पर नजर

Ranchi: दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने झारखंड प्रदेश के लिए 49 सदस्यीय प्रदेश समन्वय समिति की घोषणा की है। इस समिति में पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी और जोनल पर्यवेक्षकों को शामिल किया गया है।

प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी ने की घोषणा
झारखंड के लिए गठित इस नई समन्वय समिति की घोषणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और सह प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। पार्टी का कहना है कि यह समिति संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाएगी।

पूर्व प्रदेश संयोजकों को भी मिली जगह
नवगठित समन्वय समिति में पूर्व प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी और देवनाथ सिंह को भी शामिल किया गया है। समिति का सचिव प्रीतम कुमार मिश्रा को बनाया गया है, जबकि पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भाष्कर सुमन को सौंपी गई है।

मीडिया और विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां तय
प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में प्रभात शर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी कुमार राकेश को दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र चौबे को प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह को पंचायत राज प्रभारी, के. विश्वा को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी, शालिग्राम मिश्रा को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी, पी. कुमार को वित्त प्रभारी और मंटू पांडेय को किसान प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है।
वहीं अमित कुमार को विधि प्रकोष्ठ, सूर्य प्रकाश को सोशल मीडिया, सीताराम राणा को सोशल मीडिया सह प्रभारी, कृष्ण किशोर को सूचनाधिकार प्रकोष्ठ और संजय राम को ऑटो प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

जोनल पर्यवेक्षक और पूर्व पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया
समन्वय समिति में जोनल पर्यवेक्षक के रूप में संगीता तिर्की, राजेश लिंडा, विधान चंद्र राय, बिनोद सिंह, कौशल किशोर बच्चन, दिनेश यादव और विनय यादव को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा व्यास उपाध्याय, हेमकांत ठाकुर, अजय भगत, मनीष डेनियल, सईद अख्तर, राजेश सिंह, उमाकांत बर्नवाल, अर्चना वर्मा, बंदना कुमारी और किशोर सिन्हा जैसे पूर्व प्रदेश पदाधिकारी भी समिति का हिस्सा हैं।

जिलों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिला प्रतिनिधित्व
प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शीतल सिंह चेरो, मो. मेहबूब आलम, सावित्री मार्डी, मंजुला देवी, विनिता मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, उपेंद्र पांडेय, शंभु सिंह, चंद्रबलि चौबे, सुधीर कुमार, अशोक महतो, विकास श्रीवास्तव, डॉ. मशरूर अहमद, सज्जाद अंसारी और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को भी समन्वय समिति में स्थान दिया गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post