Breaking News

सोमा मुंडा हत्या कांड का खुलासा सात गिरफ्तार, शूटर अब भी फरार

Khunti: खूंटी पुलिस ने बहुचर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों को अलग–अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि बीते 7 जनवरी की शाम खूंटी से जमुआदाग जाने वाले मार्ग पर झाड़ी वाले इलाके में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था। आदिवासी संगठनों ने 8 जनवरी को खूंटी जिला बंद बुलाया था, वहीं लगातार आंदोलन और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज होती चली गई। इस घटना को लेकर न केवल खूंटी बल्कि पूरे राज्य का माहौल गरमा गया था। विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए थे और 17 जनवरी को झारखंड बंद का अल्टीमेटम तक दिया गया था।

इसी कड़ी में आज खूंटी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि पुलिस की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि जमीन विवाद को लेकर सुनियोजित तरीके से सोमा मुंडा की हत्या की गई थी। घटना के बाद कुछ आरोपी खूंटी से पश्चिम बंगाल के दीघा फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दीघा से पकड़कर खूंटी लाया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी उनके घरों और अन्य स्थानों से की गई।

पुलिस के अनुसार इस पूरे हत्याकांड से जुड़े देवव्रत नाथ सहदेव जो पालकोट राजा के वंशज बताए जा रहे हैं और जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। एसपी ने बताया कि इस घटना से जुड़े जमीन कारोबारी जमीन हासिल करने के लिए आपराधिक साजिश रचता रहा है और जब जमीन सीधे तौर पर नहीं मिलती, तो हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं हिचकता। उन्होंने यह भी बताया कि देवव्रत नाथ सहदेव पूर्व में कांके थाना क्षेत्र के भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है। उसी के इशारे पर सोमा मुंडा की हत्या कराई गई।

गिरफ्तार आरोपियों में

बाहा मुंडा (29 वर्ष), पिता दुर्गा मुंडा, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी

देवा पाहन (63 वर्ष), पिता सनिका पाहन, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी

अनीश मुंडा उर्फ शुकरा (31 वर्ष), पिता जीतू मुंडा, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी

रविया पाहन उर्फ रवि (39 वर्ष), पिता चामा पाहन, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी

रामेश्वर सांगा उर्फ रमेश (25 वर्ष), पिता हरखू सांगा, ग्राम जियरप्पा, थाना खूंटी

पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित (45 वर्ष), पिता गीता शरण शर्मा, ग्राम बिकुवादाग, थाना जरियागढ़

देवव्रत नाथ सहदेव, पिता दामोदर नाथ सहदेव, ग्राम पालकोट हाउस, किशोरगंज, थाना कोतवाली, जिला रांची शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि मामले में अभी भी मुख्य शूटर फरार है और इसमें करीब आधा दर्जन अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post