Breaking News

सांसद खेल महोत्सव का समापन: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को किया ऑनलाइन संबोधित, ओटीसी ग्राउंड में दिखा जोश

Ranchi: रांची में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 237 स्थानों से जुड़े खिलाड़ियों को ऑनलाइन संबोधित किया। पीएम के संबोधन के दौरान रांची के ओटीसी ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज से परिसर गूंज उठा।

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि “खेल के मैदान में कोई जीतता है और कोई सीखता है, हार किसी की नहीं होती।” उन्होंने युवाओं के जोश, जज्बे और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वर्णिम भारत के दर्शन कराता है। पीएम ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में 290 से अधिक सांसदों की भागीदारी रही और इसमें एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

उन्होंने कहा कि खेल का दायरा जितना बड़ा होगा, उसका प्रभाव भी उतना ही व्यापक होगा। शहरों से लेकर गांवों तक हर पृष्ठभूमि के युवाओं की भागीदारी यह साबित करती है कि खेल अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है। पीएम ने यह भी कहा कि अब चयन पहचान नहीं, बल्कि प्रतिभा के आधार पर हो रहा है, जो एक सकारात्मक बदलाव है।

ओटीसी ग्राउंड में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रांची के ओटीसी ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छऊ नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। खिलाड़ियों को टी-शर्ट दी गईं और सभी फुटबॉल टीमों को दो नेट और एक फुटबॉल भेंट किया गया।

चार महीने तक चला खेल महोत्सव

20 अगस्त से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव 25 दिसंबर को संपन्न हुआ। करीब चार महीने तक चले इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, मैराथन और वुशू सहित कुल 8 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अकेले फुटबॉल में 147 टीमों ने हिस्सा लिया। रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन तीन से चार मैच खेले गए।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना है। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संबोधन से खिलाड़ी उत्साहित हैं और आने वाले वर्षों में, खासकर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में, इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post