Breaking News

Jamshedpur Crime : बिल्डर के घर 20 लाख की चोरी का खुलासा, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी से हुई पहचान

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बिल्डर अमित सोलंकी के घर हुई 20 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आलोक मुखी, उसका बहनोई धीरज, धीरज की पत्नी ज्योति और चोरी का सोना खरीदने वाला सुनील शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। धीरज और ज्योति के साथ उनका दो साल का बच्चा भी रहता है।

घटना रविवार दोपहर की है। बिल्डर अमित सोलंकी के घर की महिलाएं दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक छत पर धूप सेंकने गई थीं। एक घंटे बाद जब वे नीचे लौटीं तो देखा कि कमरा अस्त-व्यस्त था और अलमारी टूटी हुई थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि चोर गैराज के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे।

सीसीटीवी फुटेज में एक कचरा चुनने वाले व्यक्ति को घर में प्रवेश करते और चोरी के बाद कंधे पर बैग लेकर निकलते हुए देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी आलोक मुखी ने चोरी को अंजाम दिया था। उसने चोरी के आभूषण अपने बहनोई धीरज को दिए, जिसने उन्हें सुनील को 70 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस के अनुसार आलोक मुखी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post