Breaking News

छात्र-युवाओं की आवाज उठाने डुमरी से पदयात्रा शुरू, जयराम महतो बोले- सरकार अनसुना नहीं कर सकती मांगें

Giridih: झारखंड में छात्रों और युवाओं के हक की आवाज एक बार फिर सड़क से सदन तक पहुँचाई जा रही है। लंबित परीक्षाओं, रोजगार और छात्रवृत्ति को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गुरुवार को डुमरी से छात्र अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाना है।

पदयात्रा डुमरी के चिरैया मोड़ से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा, पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। डुमरी विधायक जयराम महतो ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। यह पदयात्रा डुमरी से बगोदर, बिष्णुगढ़, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचेगी और 9 दिसंबर को विधानसभा धरना स्थल पर विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी।

आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा के दौरान छात्रों और युवाओं की कई मांगें जोरदार तरीके से उठाई जा रही हैं। इनमें शामिल हैं: खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति को तुरंत लागू करना, लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान, जेपीएससी, जेएससीसी और जेटीईटी की लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करना, सरकार द्वारा नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करना और उसका पालन सुनिश्चित करना, राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करना

डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य के छात्र और युवा लंबे समय से उपेक्षित हैं और उनकी आवाज को अब अनसुना नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि लाखों छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिली है और छात्र हताश दिखाई देते हैं। महतो ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, पूजा महतो, देवेन्द्रनाथ महतो, बिहारी महतो और अर्जुन रजवार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post