Breaking News

जमशेदपुर में दिनदहाड़े जेम्स हाउस से 10 लाख के रत्न चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त बाटा चौक में शनिवार दोपहर एक बड़ी चोरी की घटना ने बाजार में सनसनी फैला दी। जेम्स हाउस नामक रत्न–आभूषण दुकान में एक शातिर चोर ग्राहक बनकर घुसा और मौका मिलते ही करीब 10 लाख रुपये के कीमती रत्नों पर हाथ साफ कर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद है, जिसमें आरोपी युवक रत्न लेकर भागते हुए साफ नजर आ रहा है।

दुकान मालिक ने बताया कि घटना के समय वह थोड़ी देर के लिए शौचालय गए थे और कर्मचारी भी दुकान से बाहर थे। इसी दौरान आरोपी ने शोकेस खोलकर पोखराज, नीलम, मोती सहित कई कीमती रत्न झपट लिए और कुछ ही सेकंड में दुकान से निकल गया।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है और हर पहलू पर जांच जारी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों में दहशत का माहौल बना दिया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post