Breaking News

तपकारा पंचायत के पितय टोली ग्राम में आग से धान जलने की घटना, विधायक ने पीड़ित परिवार से किया मुलाकात,मुआवजे का आश्वासन।

Khunti : तपकारा पंचायत के पितय टोली ग्राम में रहने वाले गांगी पहनाइन के खेत में दिनांक 20 नवंबर को काटकर रखे गए धान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूरा धान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सुदीप गुड़िया आज सुबह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने नुकसान का बारीकी से जायजा लिया और परिवार के कठिन समय में उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने इस मौके पर पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि परिवार को हुई आर्थिक हानि की भरपाई की जा सके। इस पहल से स्थानीय लोगों में विधायक की संवेदनशीलता और जनहित में सक्रियता की प्रशंसा की जा रही है।

विधायक ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए तत्परता और समय पर सहायता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी भी आपदा का सामना अकेले न करना पड़े।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post