Breaking News

जमशेदपुर में चलते-चलते आग का गोला बनी कार: चार लोगों ने कूदकर बचाई जान, कुछ ही सेकंड में राख में बदला वाहन

Jamsedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टाटानगर स्थित चाईबासा बस स्टैंड के पास एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में कार बुरी तरह जलकर राख हो गई।

परिवार स्टेशन पर पहुंचा था, लौटकर देखा तो जल रही थी कार
जानकारी के अनुसार, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपने बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने के लिए परिवार सहित टाटानगर पहुंचे थे। कार को स्टेशन के आउट गेट के पास पार्क कर वे अंदर चले गए। इसी दौरान कार में आग लगी और धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे कोई सफल नहीं हो सका। श्रीनिवास नायक ने आशंका जताई कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा।

बोनट से उठा धुआं, तुरंत कूदकर बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जैसे ही चाईबासा बस स्टैंड के पास पहुंची, बोनट से अचानक काला धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और चिल्लाकर यात्रियों को उतरने को कहा। सभी लोग जैसे-तैसे बाहर निकले और चंद सेकंड में ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह राख में बदल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

शहर में बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं
जमशेदपुर में चलती कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में बिष्टुपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास भी एक कार में आग लगी थी, जिसमें सात लोग बाल-बाल बचे थे। सोनारी, गोविंदपुर और मरीन ड्राइव क्षेत्र में भी इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post