Breaking News

संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान कर्रा में धूमधाम से आयोजित हुआ वार्षिक खेलकूद महोत्सव।

Khunti: कर्रा प्रखंड के संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान, कर्रा में बुधवार को मिशन स्कूलों का सामूहिक वार्षिक खेलकूद महोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी विधानसभा विधायक राम सूर्या मुंडा और तोरपा विधानसभा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि “मिशन स्कूल में आज भी प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिवेश की झलक मिलती है। खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं का प्रदर्शन सराहनीय है। हमारे खूंटी क्षेत्र की कई बेटियाँ आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलकर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

वहीं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद को जीवन का आवश्यक हिस्सा बताया। उन्होंने कहा “खूंटी जिला खेलकूद के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। हमारे यहां के भाई-बहनों ने खेलों के माध्यम से देश-विदेश में नाम रोशन किया है। खेल-कूद न केवल शारीरिक विकास बल्कि जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है।”

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, रस्साकशी सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मैदान में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए खूब तालियां बजाईं।

इस मौके पर झामुमो जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनूप लकड़ा, संत जोसेफ हाई स्कूल कर्रा के प्रिंसिपल तुरलेन सुरीन, प्रधानाध्यापक फादर संदीप कंडुलना, आरसी बालक मध्य विद्यालय कर्रा के प्रधानाध्यापक फादर अमृत सुरीन, प्रभारी स्टेफन बारला, आरसी बालिका मध्य विद्यालय कर्रा की प्रधानाध्यापिका नीलम अंजली लिंडा, ज्योति कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मरियम बा सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन उत्साह, हर्षोल्लास और आगामी वर्ष में और बेहतर आयोजन की उम्मीदों के साथ हुआ।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post