Breaking News

तोरपा क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की शानदार जीत, आठ विकेट से हराया यंग स्टार को

Khunti : खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तोरपा क्रिकेट एकेडमी और यंग स्टार के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में तोरपा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग स्टार को आठ विकेट से मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार की टीम मात्र 106 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पार्थ कुमार ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि काव्यांश ने 18 और अनुराग कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया। तोरपा की घातक गेंदबाजी के आगे बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। अविनाश थापा ने चार विकेट झटके, वहीं अंकित गोप और हर्ष रजवार ने दो-दो तथा सौरभ कुमार और गौरव कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए तोरपा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई और 16.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर 107 रन बना लिए। टीम की जीत के नायक रहे हर्ष रजवार, जिन्होंने 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ मोहित सिंह ने 18 रन और अंकित गोप व रंजीत बड़ाइक ने 13-13 रनों का योगदान दिया।

यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में विश्वजीत और धीरज ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के दौरान तोरपा टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष रजवार को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दीपक तिग्गा और निखिल कंडुलना द्वारा दिया गया। उनकी पारी ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी को नई ऊंचाई भी दी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post