Breaking News

कर्रा पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ग्राम छाता स्थित अखाड़ा मैदान के पास हुई थी, जहाँ कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद कर्रा थाना कांड संख्‍या 81/25, दिनांक 13.10.2025, धारा 109/3(5) बीएनएस 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खूँटी ने मामले के उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा खिस्तोफर केरकेट्टा को सौंपा गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में (1) शाहिद मियां, उम्र लगभग 42 वर्ष, पिता जहूर मियां, निवासी बड़ाईकटोली, थाना कर्रा, जिला खूँटी और (2) मोहम्मद मोदासिर अहमद उर्फ मोहम्मद राजा खान, उम्र लगभग 32 वर्ष, पिता मोहम्मद अबुल हसन खान, पता हैदर कम्प्लेक्स, मेन रोड खूँटी (वर्तमान पता: मेलाटांड, थाना कर्रा, जिला खूँटी) शामिल हैं।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि घटना के वादी रशीद मियां और उनके बीच बाजार में मनीहारी की दुकान को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH23A-2056) और दो जीवित कारतूस बरामद किए हैं।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खिस्तोफर केरकेट्टा के अलावा अशोक कुमार सिंह (पुलिस निरीक्षक, तोरपा अंचल), पु.अ.नि. मनीष कुमार (थाना प्रभारी, कर्रा), पु.अ.नि. निशा कुमार (लोधमा टीओपी, कर्रा थाना – अनुसंधानकर्ता), पु.अ.नि. जुगेश कुमार (कर्रा थाना) सहित अंगरक्षक एवं कर्रा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

खूँटी पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस क्षेत्र में गश्ती और निगरानी बढ़ा रही है ताकि ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post