Breaking News

Chhath Puja 2025: अमेरिका में भी गूंजा “दुअरा में पोखरा खनाइल ह, अइहन छठी मइया आज”

Dhanbad : धनबाद के गौतम घोष और उनकी पत्नी रुचिता आनंद अमेरिका में छठ पूजा 2025 मना रहे हैं। उन्होंने अपने सास-ससुर आनंद शंकर और मधु कुमारी को भी अमेरिका बुलाया। घर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे घर में छठ गीत गूंज रहे हैं और माहौल भक्तिमय है।

गौतम और रुचिता साउथ कैरोलिना की राजधानी कोलंबिया में रहते हैं। हजारों मील दूर बसे दामाद ने अपने सास-ससुर को अमेरिका आने का न्योता दिया। उनकी इच्छा थी कि सास अमेरिका में ही छठ व्रत करें। सास-ससुर का आगमन हो गया और घर में उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।

पिछले साल संध्या और उषा अर्घ्य को मंदिर प्रांगण में अर्पित किया गया था। इस साल नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य सबकुछ घर पर ही होगा। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्पण घर के पीछे बनाए सुंदर तालाब में किया जाएगा।

गौतम के घर में होने वाले इस छठ में कोलंबिया में बसे अन्य भारतीय परिवार भी हिस्सा लेंगे। नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य में लगभग 50 से अधिक परिवार शामिल होंगे। हजारों मील दूर रहकर भी ये परिवार अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव बनाए रखेंगे।

मधु कुमारी बताती हैं कि बेटी, दामाद और नाती-नातिनों के साथ मिलकर छठ मनाना आत्मीयता का अहसास कराता है। उनका कहना है कि छठ व्रत केवल पर्व नहीं बल्कि भावना है। अमेरिका में रहने वाले अन्य भारतीय परिवार भी उनके साथ उत्साहित हैं और इस महापर्व का आनंद ले रहे हैं।

दामाद गौतम घोष कहते हैं कि व्यस्त जीवन में अपनों के साथ समय बिताने का अवसर कम ही मिलता है। छठ के बहाने पूरा परिवार एकत्रित हुआ है। घर-आंगन में छठ गीतों की गूंज के बीच सभी परिवार सदस्य अपनी मातृभूमि की संस्कृति और खुशियों को महसूस कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post