Breaking News

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा में मोर्चा संभालेगी झारखंड पुलिस, भेजी गईं 23 कंपनियां

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए झारखंड पुलिस ने बड़ी जिम्मेदारी उठाई है। राज्य से कुल 23 कंपनियां बिहार भेजी गई हैं, जो संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगी। ये कंपनियां बिहार पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा की निगरानी करेंगी। चुनाव आयोग ने भी निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों की फोर्स को रणनीतिक रूप से तैनात किया है।

झारखंड पुलिस की जो कंपनियां भेजी गई हैं, उनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) और इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) की इकाइयां शामिल हैं। प्रत्येक कंपनी में 78 जवान होंगे, जिनमें तीन दारोगा, 20 हवलदार, 52 जवान, दो रसोइया और एक झाड़ूकश शामिल हैं। कुल मिलाकर 1794 पुलिसकर्मी बिहार भेजे गए हैं। इन सभी का नियंत्रण जैप-6 जमशेदपुर के कमांडेंट आनंद प्रकाश के पास रहेगा।

इसके साथ ही चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी टीम प्रबंधन और निगरानी के लिए तैनात किया गया है। इनमें डीएसपी पतरस बरुआ, डेविड ए. डोडराय, अजय कुमार केसरी और ढिल्लू लोहार शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये टीमें 14 नवंबर तक बिहार में तैनात रहेंगी और उसके बाद राज्य में वापसी करेंगी।

त्योहारों को देखते हुए झारखंड सरकार ने दीपावली और छठ के अवसर पर सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बिहार चुनाव में भेजे गए जवान पहले झारखंड के सामान्य इलाकों में ड्यूटी पर थे। वहीं, झारखंड के संवेदनशील इलाकों में पूर्ववत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है ताकि राज्य की कानून-व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।

दीपावली और छठ पर्व के दौरान सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने धार्मिक स्थलों और बाजारों के आसपास अतिरिक्त बल की तैनाती की है। अग्निशमन दल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

छठ पूजा के दौरान घाटों, तालाबों और नदियों के किनारे विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें सुरक्षा में तैनात रहेंगी। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव और त्योहार दोनों पूरी शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न होंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post