Breaking News

Dhanbad Indian Railways : रेलवे ने 12 साल बाद बढ़ाया TA-DA, 1 अक्टूबर से लागू नई दरें

Dhanbad: रेलवे ने यात्री सुविधाओं पर परामर्श देने वाले सदस्यों के टीए-डीए में 12 साल बाद बढ़ोतरी की है। स्टेशन सलाहकार समिति (एससीसी), मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी), उपनगरीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (एसआरयूसीसी) और राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री परिषद (एनआरयूसीसी) के सदस्यों के भत्ते बढ़ाए गए हैं।

डीआरयूसीसी सदस्य अब टीए-डीए के तौर पर 300 रुपये की बजाय 540 रुपये प्राप्त करेंगे। वहीं, जेडआरयूसीसी सदस्य को 450 रुपये के बजाय 810 रुपये मिलेंगे। अन्य सदस्यों के भत्ते भी इसी अनुपात में बढ़ाए गए हैं।

डीआरयूसीसी और एसआरयूसीसी सदस्यों को बैठक के दौरान प्रतिदिन 360 रुपये और यात्रा के लिए 180 रुपये मिलेंगे। जेडआरयूसीसी सदस्य को बैठक में 540 और यात्रा में 270 रुपये मिलेंगे। एससीसी सदस्य को 180 रुपये और एनआरयूसीसी सदस्य को 940 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।

स्थानीय गैर-सरकारी डीआरयूसीसी, जेडआरयूसीसी और एनआरयूसीसी सदस्यों को अब वास्तविक वाहन किराया शुल्क का भुगतान 200 रुपये की बजाय 360 रुपये प्रतिदिन या कम राशि के अनुसार मिलेगा। इसका उद्देश्य यात्रा और बैठकों में खर्चों को कवर करना है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन-2 संजय मनोचा ने सभी जोन को पत्र जारी कर दिया है। यह नया टीए-डीए दर 1 अक्टूबर 2025 या उसके बाद होने वाली बैठकों में मान्य होगा।

टीए-डीए दरों में अंतिम संशोधन साल 2013 में किया गया था। 12 साल बाद यह बढ़ोतरी रेलवे की नीति और यात्रा व्यय को आधुनिक दरों के अनुरूप लाने के लिए की गई है। अब सदस्यों को बढ़े हुए भत्तों के साथ बैठकों और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post