Breaking News

खूंटी नगर पंचायत ने गांधी जयंती और स्वच्छता ही सेवा 2025 का किया भव्य आयोजन

Khunti : खूंटी नगर पंचायत द्वारा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 के समापन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय नगर भवन से महात्मा गांधी चौक तक बाइक रैली के माध्यम से की गई। इस रैली में आम नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली ने शहर में उत्साह और सहभागिता का माहौल बनाया।

तत्पश्चात माननीय उपायुक्त महोदया के आगमन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। उपायुक्त महोदया, प्रशासक महोदया और जिले के अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र, शॉल, मोमेंटो, मेडल और फलदार पौधे प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इससे स्वच्छता के प्रति उनके कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

नगर पंचायत के अतिरिक्त अन्य विभागों ने भी अनेकों प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम ने गांधी जयंती और स्वच्छता संदेश को व्यापक रूप से आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post