Breaking News

अफीम मामले में ग्रामीण नहीं जाएंगे जेल, राज्य सरकार के मंत्री, खूंटी सांसद सहित कांग्रेस के वरीय नेताओं का आश्वास। 

Khunti: झारखंड गठन के बाद पहली बार सरकार के मंत्री विधायक, सांसद सहित कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं का जत्था नक्सलप्रभावित कोचांग मैदान में आयोजित आमसभा पहुंचे और सभी मंत्री और विधायकों ने पहली बार राजनीतिक सभा से अलग ग्रामप्रधान, हातूमुंडा और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एक साथ जंगल पहाड़ की प्राकृतिक वादियों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सीधी वार्ता के अंदाज में आमसभा करते दिखे। वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ढोलक बजाकर ग्रामीणों का अभिवादन किया।

कोचांग के कार्यक्रम में ग्रामीण

हाल के वर्षों में झारखंड की हेमंत सरकार ने नशे की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई कर लाखों एकड़ अफीम को नष्ट किया जिसका असर खूंटी जिले में देखने को मिला। खूंटी मुरहू अड़की प्रखंड क्षेत्र के हजारों किसानों एवं हजारों एकड़ जमीन के जीआर के आधार पर मामला दर्ज किया गया और चिन्हित किसानों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। इसी कार्रवाई को रोकने के उद्देश्य से आज झारखंड सरकार के मंत्री विधायक एवं दिग्गजों ने अपने संबोधन से आश्वस्त किया है कि एनडीपीएस एक्ट में कोई ग्रामीण जेल नहीं जायेंगे।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर एवं वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सरकार गरीबों और आदिवासियों के आजीविका पर विचार कर योजनाओं को धरातल पर उतारती तो आज कोई ग्रामीण गरीब नहीं रहता। हालांकि उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए यह भी कहा कि सरकार से दर्ज मुकदमों को समाप्त करने की दिशा में पहल करेंगे और अवैध अफीम को छोड़कर वैकल्पिक खेती पर जोर देंगे।

वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आमसभा में ही ऑन द स्पॉट कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की पहल की और एक माह के भीतर बुनियादी सुविधाओं सहित योजनाओं को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। कोचांग में दो दिनों के भीतर स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया साथ ही बृहस्पतिवार को अड़की अंचलाधिकारी को भूमि संबंधी मामलों को लेकर शिविर लगाने का निर्देश दिया। जल्द ही कोचांग में दो तालाब बनाने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को फोन घुमाया और अगले माह कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए फिर आने का वादा भी किया।

कोचांग में आमसभा को संबोधित करते हुए के राजू कुमार ने कहा मनरेगा और JSLPS से जुड़ी आजीविका कार्यों को बढ़ाने पर जोर दिया।

कोचांग में आयोजित आमसभा में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, दयामनी बारला, नईमुद्दीन खान, पीटर मुंडू समेत कई गणमान्य लोग जंगलों के बीच विशाल ग्रामसभा की बैठक में की शिरकत।ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने मुंडारी गीतों और पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

कोचांग के ग्रामीणों ने वित्त मंत्री के समक्ष कई बुनियादी सुविधाओं और आजीविका संवर्द्धन प्रशिक्षण की व्यवस्था की मांग की। स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, शुद्ध पेयजल, ग्रामीण सड़क, सिंचाई सुविधा समेत अन्य सुविधाओं की मांग ज्ञापन के माध्यम से की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post