Breaking News

गांव थाना क्षेत्र में डबल मर्डर के आरोपी ने थाना में की खुदकुशी

Giridih : गिरिडीह जिले के गांव थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी श्रीकांत चौधरी ने मंगलवार को थाना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को सोमवार को दो महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

श्रीकांत चौधरी ने थाना परिसर में सुतरी का फंदा बनाकर खुद को लटकाया, जिससे उसके गले में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ अवस्था में आरोपी को पुलिसकर्मियों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रीकांत चौधरी पर नीमाडीह गांव की दो महिलाओं, सोनी देवी और रिंकू देवी, की गला दबाकर हत्या करने का आरोप था। दोनों महिलाओं के शव उनके घर से लगभग चार किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किए गए थे।

मामले का खुलासा कॉल डिटेल के आधार पर हुआ। सोमवार को सोनी देवी की मां ने गांव थाना में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए खरसान निवासी श्रीकांत चौधरी पर हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सोनी का मोबाइल फोन सौंपा। पुलिस ने कॉल डिटेल और सख्त पूछताछ के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। श्रीकांत की निशानदेही पर महिला के घर से चार किलोमीटर दूर स्थित जंगल में दोनों महिलाओं के शव बरामद किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, “मरीज गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post