Breaking News

दिसोम गुरु शिबू सोरेन के याद में नम हुई आंखे, दी गई विनम्र श्रंद्धाजलि।

सिमडेगा: बानो प्रखंड के जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन के सम्मान में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी बानो के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।आयोजित शोक सभा में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की,सचिव सफिक खान,जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो महिला जिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग,बानो जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना,फिरोज अली,सुनिल खेस,प्रफुल्लित डुंगडुंग,नोवास केरकेट्टा,राहुल केशरी,अरमान तोपनो,उपस्थित हुए।

जहां 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व जराकेल निवासी सनिका पाहन,लोदो पाहन और पड़हा राजा ईमिल डांग पाहन पुजारों के द्वारा दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई तत्पश्चात बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा की बाबा दिशोम गुरु आदरणीय गुरूजी का हम सबको छोड़कर चले जाना हमारे लिए बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है इस क्षति का भरपाई हमारे जीवन में कभी भी नहीं हो सकता है। हमसब गुरु जी के अनुयायी हैं उनके बताएं मार्गों पर हम लोगों को चलना है। उनके आदर्शों का पालन करते हुए झारखंडियों के प्रति जो उनकी सोच जो उनका सपना था उनको हमलोग पूरा करेंगे और उनके प्रत्येक बातों को उनके प्रत्येक शिक्षा को ग्रहण करते हुए कार्य करेंगे उनके संघर्ष और उनके बलिदान और उनके आंदोलन को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है उन्होंने कड़ी मेहनत करके और आंदोलन करके हमें झारखंड दिलवाया है।उनकी संघर्ष जाया नहीं होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना बहुत ही भावुक मन से गुरु जी को याद करते हुए उनके साथ किये गए संघर्ष को याद कर उनके साथ बिताए हुए और उनसे सिखे हुए अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के निधन से हम काफी मर्माहत हैं। वहीं जिला सचिव सफिक खान ने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श थे हमारे अभिभावक थे।उनके बताए और दिखाए मार्गों का अनुसरण कर हमें कार्य करना है।उनके संघर्षों का कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सह महिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने दुःखी मन से अपनी भावना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।बानो जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की गुरूजी से कई बार मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनसे काफी कुछ सीखने का भी मौका मिला उनके दिए आशीर्वाद,स्नेह और आदर्शों का अनुपालन कर हम आगे कार्य करेंगे।भावुक मन से आज हम सब उनको स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड की राजनीति और समाज के महानायक जन-जन के प्रिय नेता आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे उनका हम सब को छोड़कर जाना झारखंड राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला सचिव सफिक खान,जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग,बानो जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना,झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, बानो प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग,प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन,उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन,लोरेंस बागे,आलोक बारला,तुरतन गुड़िया,सचिव अमित बडिंग,कोषाध्यक्ष जगदीश बागे,कामिल डांग,मुखिया नामजन जोजो,कृपा हेमरोम,सोमवारी कैथवार,सीता कुमारी,लुथर भुइंया,प्रिती बुढ़,अजय डांग,सांसद प्रतिनिधि अजित कंडुलना,मंडल अध्यक्ष शमशेर अंसारी,रफिक अंसारी,महासचिव अभिषेक बागे,हर्षित सांगा,सामुएल बुढ़,तनवीर आलम,विदेशिया बड़ाइक,मनीर खान,खुर्शीद खान,सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद,बिरसा मुंडा खेल समिति अध्यक्ष संतोष साहू,साबिर खान,जिब्राईल मियां,आनंद मसीह तोपनो,मुन्ना खान,सिमडेगा जिला समिति क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र साहू,नोवास केरकेट्टा,नगर अध्यक्ष अनस आलम जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की,केंद्रीय समिति सदस्य सुनिल खेस,केंद्रीय समिति सदस्य प्रफुल्लित डुंगडुंग,नगर उपाध्यक्ष बिरबल महतो,कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे के अलावा झामुमो कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post