खूंटी : कर्रा प्रखण्ड क्षेत्र के जलटंडा बाजार में आज कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आगमन हुआ जहां उन्होंने किसान और पशु व्यापारीयों के साथ संवाद किया। इस दौरान किसानों ने मंत्री जी के समक्ष अपनी समस्या रखी जिसमें उन्होंने कहा की धान की खरीदारी में सरकार के द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं जिस पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों को आश्वासन दिया की चुनावी मेनिफेस्टो में किए गए वादों के अनुसार किसानों को धान का सही मूल्य मिलेगा।
वही जब जलटंडा बाजार में पहुंचने वाले पशु व्यापारियों की बारी आई तब उन्होंने मंत्री जी के पास अपनी बात रखते हुए कहा कि वे लोग जब भी जल ठंड के बाजार के लिए पशुओं को लेकर आते हैं तब उन्हें रास्ते में पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है जिसे लेकर व्यापारियों ने चिंता जताते हुए मंत्री जी से आग्रह किया कि इस तरह से अगर व्यापारियों को परेशान किया गया तो व्यवसाय कैसे होगा हालांकि व्यापारियों की बात सुनने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उन्हें आश्वासन दिया की उनके समस्या के समाधान के लिए जल्द ही उपाय किया जाएगा और उन्हें बाजार तक पशु को लेकर आने जाने के लिए एक प्रकार की प्राप्ति रसीद मिलेगा जिसे लेकर वह बाजार तक आ पाएंगे और पुलिस उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं करेगी।



