Breaking News

मस्को पहुंचे सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, हाथी हमले में मृत किसान के परिजनों को दिया संबल

Khunti: खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत मस्को गांव में जंगली हाथी के हमले में किसान जेवियर होरो की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। शनिवार को हुई इस हृदयविदारक घटना के बाद रविवार को सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेवियर होरो सुबह अपने खेत की देखरेख के लिए निकले थे, तभी अचानक जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें पटककर बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना के दूसरे दिन सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग मस्को गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। ऐसे समय में सरकार और समाज का कर्तव्य है कि पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहे।

विक्रम नाग ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि सहित सभी आवश्यक सहायता दिलाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिवार को किसी प्रकार की समस्या या जरूरत हो तो वे तुरंत संपर्क करें—“कांग्रेस परिवार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है और हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और क्षेत्र में बढ़ रहे हाथियों के आतंक को लेकर उनकी चिंताओं को सुना। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी उपाय करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, एलेक्सियस प्रधान, सुचित संगा, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर गोप सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post