Breaking News

खेत में घात लगाकर आए जंगली हाथी ने ली किसान की जान, इलाके में दहशत

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के मास्को पंचायत अंतर्गत देहकेला गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जंगली हाथी के हमले में एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जेवियर उर्फ चुयू होरो (पिता– लाचो होरो) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेवियर अपने खेत में लगाए गए गरमा धान की फसल की देखरेख के लिए सुबह करीब 11 बजे खेत गए थे। तभी अचानक जंगल की ओर से एक जंगली हाथी निकलकर खेत की तरफ आ गया। इससे पहले कि किसान कुछ समझ पाते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हाथी ने जेवियर को अपनी सूंड में लपेटकर कई बार जमीन पर पटक दिया और फिर बुरी तरह कुचल डाला। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग और कर्रा थाना पुलिस को दे दी है। प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के बढ़ते आतंक पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post