Breaking News

15 वर्षों से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Khunti: सायको थाना क्षेत्र में वर्ष 2011 में हुए हत्या कांड के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने 15 वर्षों बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सायको थाना कांड संख्या-45/11 के तहत दर्ज मामले में आरोपी मसी नाग उर्फ आनंद मसी नाग (पिता- रूटा नाग), निवासी- लुपुंगडीह, थाना- सायको, जिला- खूंटी, लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर ग्राम बिंदा डोयसा टोली में सुरेश उर्फ सुरज पूर्ति (पिता- दाउद पूर्ति, निवासी- कडकासोम, थाना- अड़की, जिला- खूंटी) की हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था।

मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे। इस दौरान पूर्व में उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। साथ ही न्यायालय, अपर सत्र न्यायाधीश-1, खूंटी द्वारा वर्ष 2017 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट भी निर्गत किया गया था, जो सायको थाना में लंबित था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में आज सायको बाजार क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे खूंटी जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी के विरुद्ध सायको थाना कांड संख्या-155/2011 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए)/26/35 एवं 17 सीएलए एक्ट के मामले में भी केस दर्ज है। इसके अलावा एसटीओ-1000394/2022 में माननीय न्यायालय, एसीजेएम-8, रांची द्वारा उसके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post