Breaking News

खूंटी में नाबालिग आदिवासी बच्ची से जघन्य घटना के विरोध में ABVP ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग।

Khunti: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) खूंटी इकाई ने कड़ा रुख अपनाया। संगठन के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने घटना को अत्यंत शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली करार दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून का भरोसा कायम रहे।

प्रकाश टूटी ने आगे कहा कि पीड़िता को समुचित चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं मानसिक परामर्श उपलब्ध कराया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सकेगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरांजली हेमरॉम, मधुवा मुंडा, सुखराम हेमरोम, कांडे मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग की।

बताते चलें कि बीते दिनों मुरहू थाना क्षेत्र में एक लगभग बारह वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है जिस घटना से मानवता शर्मसार हुई है। वहीं अपराधियों के विरुद्ध लोगों में आक्रोश भी देखी जा रही है इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खूंटी एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Tags

Edit Template