Breaking News

पलामू में लूटपाट का विरोध पड़ा भारी: पांकी में बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हुए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। पांकी थाना क्षेत्र के जोबला गांव में लूटपाट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जोबला गांव निवासी बैजनाथ सिंह के घर में देर रात अज्ञात अपराधी घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। जब बैजनाथ सिंह ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल बैजनाथ सिंह को तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें जांघ में गोली लगी थी, जिसे ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायल बुजुर्ग ने भी बयान दिया है कि चार की संख्या में अपराधी घर में घुसे थे और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस को कुछ अन्य अहम सुराग भी मिले हैं, जिन पर गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह क्षेत्र पहले से ही अवैध गतिविधियों, खासकर अफीम की खेती को लेकर चर्चित रहा है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं घटना के पीछे कोई अन्य आपराधिक कारण तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post