Breaking News

बोकारो में रील्स बनाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर, दोस्त की जान गई

Bokaro: झारखंड के बोकारो में रील्स बनाने के लिए रेलवे के प्रतिबंधित क्षेत्र में गए दो किशोरों के साथ भयानक हादसा हुआ। घटना उस समय घटी जब सात दोस्तों का समूह हंप यार्ड में वीडियो और सेल्फी बनाने गया था।

इस दौरान चास निवासी अभिमन्यु बनर्जी खाली ऑयल टैंकर पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा। वह यह भूल गया कि उसके ऊपर 25 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। जैसे ही उसने हाथ ऊपर उठाया, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

अभिमन्यु को बचाने के लिए बारी-कोऑपरेटिव निवासी कौशिक शर्मा (16) दौड़े, लेकिन वह भी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल होकर पटरियों के बीच गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कौशिक को मृत घोषित किया, जबकि अभिमन्यु का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सभी सात छात्र रेलवे के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे थे। इस क्षेत्र में आम लोगों के लिए प्रवेश निषिद्ध है, और रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत ऐसे क्षेत्रों में अवैध प्रवेश पर 6 महीने तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

आरपीएफ की एसआई अरुणा उरांव ने बताया कि घटनास्थल पर बाकी पांच छात्रों—आदित्य राज, सुयश सिंह, शिवराज सहाय, नफीस आलम और सक्षम कुमार—से पूछताछ की जा रही है। कौशिक शर्मा अपने पिता की मौत के बाद अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा थे।

यह हादसा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और किशोरों की जोखिमपूर्ण आदतों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post