Breaking News

झारखंड बीजेपी की नई टीम घोषित: गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, आदित्य साहू के नेतृत्व में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं। खास बात यह रही कि गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में गठित इस नई टीम में कई पुराने और अनुभवी चेहरों को फिर से जगह दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर राकेश प्रसाद को दोबारा मौका मिला है। इसके अलावा नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महामंत्री पद की बात करें तो गणेश मिश्रा को फिर से जिम्मेदारी देकर पार्टी की मुख्यधारा में सक्रिय किया गया है। उनके साथ अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रदेश मंत्री के रूप में दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठनात्मक ढांचे में अन्य अहम पदों पर भी नियुक्तियां बरकरार रखी गई हैं। दीपक बंका को एक बार फिर कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हेमंत दास कार्यालय मंत्री बने रहेंगे। सूरज चौरसिया को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

बताया गया है कि यह पूरी सूची प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के हस्ताक्षर से जारी की गई है और इसे राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति प्राप्त है। पार्टी ने संकेत दिया है कि जल्द ही विभिन्न मोर्चों और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि आदित्य साहू को जनवरी 2026 में झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। नई टीम बनाते समय पार्टी ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post