Breaking News

खूंटी में रामनवमी जुलूस के बाद तनाव, मुरहू में पथराव, धारा 144 लागू

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले में रामनवमी जुलूस के समापन के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। मुरहू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही विवाद और पथराव में बदल गई। प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया, लेकिन पूरे इलाके में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई।

विवाद की शुरुआत शुक्रवार को निकली रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई थी, जब दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई। उस समय पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था, लेकिन शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव बढ़ गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और मुरहू महादेव मंडा के पास इकट्ठा होकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

खूंटी की एसडीओ दीपेश कुमारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने मुरहू क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जुलूस मार्ग और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और हालात पर कड़ी नजर रख रही है।

पुलिस के अनुसार, जुलूस के दौरान एक-दो स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाएं हुई थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पत्थर किसने फेंके या यह किसी ओर से छिटक कर आए। इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, जनता को किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों से बचने की हिदायत दी गई है।

वहीं, लोगों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी स्थिति में अफरा-तफरी में न आएं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post