Breaking News

देवघर के बुढ़ई बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Deoghar: देवघर के मधुपुर प्रखंड के बुढ़ई बाजार में गुरुवार सुबह एक मिठाई दुकान में आग लगने से भीषण तबाही हुई। आग की लपटों ने तेजी से फैलकर सात दुकानों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया, जबकि तीन अन्य दुकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

घटना सुबह करीब छह बजे हुई। बाजार के चौक पर स्थित मिठाई दुकान में अचानक आग लगी और देखते ही देखते पास-पड़ोस की दुकानों तक फैल गई। स्थानीय लोग और दुकानदार आग बुझाने में जुटे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और वह तेजी से बढ़ती गई।

आग की सूचना मिलने पर मधुपुर से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सात दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थीं। दुकान के अंदर रखे सभी कीमती सामान, नकदी और उपकरण जलकर खाक हो गए।

जांच में पता चला कि इस आग में तीन मिठाई और नाश्ता दुकानें, एक जनरल स्टोर समेत सात दुकान पूरी तरह नष्ट हुईं। इसके अलावा तीन अन्य दुकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची। अनुमानित नुकसान लगभग 20 से 25 लाख रुपये बताया जा रहा है।

हालांकि अभी तक आग लगने का सटीक कारण नहीं पता चला है, लेकिन प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। इस घटना से दुकानदारों और उनके परिवारों की स्थिति गंभीर हो गई है। कई लोग अब रोजगार और जीवन निर्वाह के संकट में हैं।

पीड़ित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है। अजीत साव, पप्पू यादव, मुकेश यादव और बालकिशन साव ने बताया कि उनके फ्रिज, अलमारी, नकदी और अन्य कीमती सामान जल गए हैं। वे कर्ज लेकर दुकान चला रहे थे और अब कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मधुपुर यामून रवि दास बुढ़ई मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से स्थिति की जानकारी ली और आपदा प्रबंधन कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। क्षतिपूर्ति के लिए विभागीय स्तर पर अंचल निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post