Breaking News

तोरपा में देर रात फायरिंग से दहशत, गैस एजेंसी मालिक की कार पर बरसी गोलियां

Khunti: खूंटी जिला के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल चौक नगर भवन के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज से सन्नाटा टूट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी अचानक वहां पहुंचे और सीधे मां दुर्गा गैस एजेंसी के मालिक नागेंद्र साहू के घर के सामने रुक गए। इसके बाद अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के उनकी महिंद्रा कंपनी की 3X0 कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी कई राउंड गोलियां चलाकर अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग सहम गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे की वजह क्या है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है—चाहे वह आपसी रंजिश हो या फिर किसी प्रकार की धमकी देने की कोशिश।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि देर रात इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और पुलिस गश्ती को और मजबूत करने की जरूरत है।

तोरपा थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post