Breaking News

सारंडा जंगल में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत: गन सफाई के दौरान चली गोली या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa: चाईबासा में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र में तैनात जवान अजय किशोर खाका की रविवार रात गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे।

मृतक जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिला के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। वर्तमान में वे टोन्टो थाना में पदस्थापित थे और CRPF की 174वीं बटालियन के पालीसाई कैंप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगाई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

घटना को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जवान पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और संभवतः उन्होंने आत्महत्या की है। वहीं दूसरी ओर यह भी आशंका जताई जा रही है कि वे अपनी सर्विस इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान अचानक गोली चल गई।

बताया जा रहा है कि गोली जवान के गले के पास लगी थी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे सुरक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।

मामले को लेकर अमित रेनू ने कहा कि जवान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या आत्महत्या।

फिलहाल, जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post