Breaking News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के खूंटी दौरे की संभावना, राज्यपाल के रूप में झारखंड से रहा है गहरा जुड़ाव

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले में इस सप्ताह देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के संभावित दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यक्रम में खूंटी जिले के उलिहातु गांव जाने की संभावना जताई जा रही है, जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है। हालांकि अभी तक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस संभावित दौरे को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का झारखंड से पुराना और गहरा संबंध रहा है। वे इससे पहले झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा की थी और विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया था। ऐसे में उनके खूंटी दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है।

संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। प्रशासनिक स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि दौरा तय होता है, तो उपराष्ट्रपति के उलिहातु जाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने की संभावना है।

उलिहातु ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देश-विदेश से लोग श्रद्धा अर्पित करने पहुंचते हैं। उपराष्ट्रपति का यहां आगमन क्षेत्र के विकास और पहचान को नई दिशा दे सकता है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। साथ ही आदिवासी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने की भी संभावना है।फिलहाल जिला प्रशासन आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहा है। पुष्टि होने के बाद विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post