Palamu: पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय राजदेव महतो की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया था। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, राजदेव महतो शराब पीने वालों को बदनाम करने की धमकी देता था। वह अक्सर महिला के घर पर शराब पीने वाले लोगों के नाम का उपयोग कर उन्हें अपमानित करता था। यही विवाद हत्या की वजह बन गया।
दो मार्च को सेवती गांव के जंगल से राजदेव महतो का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद उनकी पत्नी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की। पाटन अंचल के इंस्पेक्टर सुरेश मंडल के नेतृत्व में पूछताछ और छानबीन के दौरान कई अहम खुलासे हुए। संबंधित महिला से पूछताछ के बाद हत्या की पूरी योजना सामने आई।
जांच में पता चला कि सेवती गांव के ही सुरेश राम और संतोष महतो, शराब पीने के दौरान महिला के साथ राजदेव महतो के कथित संबंध को लेकर धमकी देते थे। इसके अलावा, राजदेव और बच्चो महतो के बीच अक्सर विवाद और गाली-गलौज होती रहती थी। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।
हत्या की योजना के अनुसार, घटना वाले दिन बच्चो महतो ने राजदेव महतो को अपने भंडार पर बुलाया। वहां सभी आरोपियों ने मिलकर टांगी से वार करके हत्या को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपियों बच्चू महतो और संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सुरेश राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आनंद राम ने मामले में कार्रवाई की पुष्टि की है।


