Breaking News

‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत रांची सदर अस्पताल में कैंडल मार्च, बेटियों को बचाने का दिया संदेश

Ranchi: रांची के सदर अस्पताल परिसर में ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने की। मार्च में डॉक्टर, नर्स, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी और स्कूल की छात्राओं ने हाथों में कैंडल लेकर बेटियों को बचाने और उन्हें शिक्षित करने का संदेश दिया।

कैंडल मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ और ‘भ्रूण हत्या नहीं करेंगे’ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों को जागरूक करना था।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सुरक्षित जन्म, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को लिंग समानता और बेटियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है।

कैंडल मार्च में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. अमरेश, राकेश राय समेत कई स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में एएनएम व छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post