Breaking News

तोरपा में बिजली के हाईटेंशन तार चोरी करते 7 आरोपी गिरफ्तार, 250 किलो तार बरामद पिकअप जब्त

Khunti: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में बिजली के हाईटेंशन तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 250 किलोग्राम हाईटेंशन बिजली तार, तार कटर मशीन, एक पिकअप वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च की रात पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली कि तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा–खूंटी रोड पर कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे कुछ लोग बिजली के खंभे से हाईटेंशन तार काटकर पिकअप वाहन में लोड कर रहे हैं। जिस सूचना के मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तोरपा–खूंटी रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से हाईटेंशन बिजली तार काटकर चोरी कर रहे सात लोगों को धर दबोचा साथ हीं चोरी किए गए 8 बंडल हाईटेंशन बिजली तार बरामद करते हुए एक कटर मशीन, एक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AR-7335) और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों में:-

1. शेख अप्पू (24 वर्ष), पिता – शेख सिराज, ग्राम किन्दिरकेला  कोनबीर,थाना बसिया, जिला गुमला

2. रमजानी (33 वर्ष), पिता – जमील, ग्राम जटापुरी, पोस्ट फिरोजाबाद, थाना रामगढ़, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)

3. चांद मोहम्मद (25 वर्ष), पिता – समसुल मोहम्मद, ग्राम और पोस्ट नूनीमल, थाना राजेपुर, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार)

4. इब्राहीम खान (40 वर्ष), पिता – रोजित खान, ग्राम तोरपा मस्जिद गली, थाना तोरपा, जिला खूंटी

5. दिलकस खान (20 वर्ष), पिता – नसीम खान, ग्राम किन्दिरकेला,पोस्ट मोरंग थाना बसिया जिला गुमला।

6. मनीष लोहरा (25 वर्ष), पिता – सुकरा लोहरा, डुमरटोली, पोस्ट मोरंग, थाना बसिया जिला गुमला।

7. बजरंग लोहरा (19 वर्ष), पिता – कमेश लोहरा, ग्राम पातुरा, पोस्ट मोरंग, थाना बसिया, जिला गुमला शामिल है।

जिसके पास से पुलिस ने 8 बंडल हाईटेंशन बिजली तार (कुल वजन लगभग 250 किलोग्राम) बरामद करते हुए एक तार कटर मशीन मशीन, एक पिकअप वाहन (JH01AR-7335) और पांच मोबाइल फोन जप्त किया है।

छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ने किया। टीम में पुलिस निरीक्षक तोरपा अंचल, थाना प्रभारी तोरपा और तोरपा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post