Breaking News

राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों का तांडव: टीटॉस रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात, वेटर की मौत

Ranchi: झारखंड की राजधानी Ranchi में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार रात Tito’s Restaurant Ranchi में बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस घटना में रेस्टोरेंट में काम करने वाले वेटर मनीष गोप को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधियों का बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात के समय दो अपराधी बाइक से रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे। उनमें से एक अपराधी बाइक स्टार्ट कर उसी पर बैठा रहा, जबकि दूसरा हथियार लेकर रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया। अंदर पहुंचते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब तीन मिनट के भीतर चार राउंड फायरिंग करने के बाद वह आराम से बाहर निकला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

फुटेज में यह भी दिख रहा है कि फायरिंग से कुछ ही क्षण पहले वेटर मनीष गोप एक ग्राहक को कॉफी दे रहा था। जैसे ही वह आगे बढ़ा, उसी समय अपराधी फायरिंग करते हुए अंदर घुस गया और गोली मनीष को लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। उसके साथी कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में अंदर खींचा और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी Paras Rana सहित कई थाना प्रभारी और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अपराधियों का निशाना मनीष नहीं था, बल्कि फायरिंग के दौरान वह गोली की चपेट में आ गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को Prince Khan के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी। उस समय पुलिस ने उन्हें करीब एक महीने के लिए बॉडीगार्ड भी उपलब्ध कराया था, लेकिन हाल ही में सुरक्षा हटा ली गई थी। उनका कहना है कि अपराधियों का असली निशाना वह थे, लेकिन अंधाधुंध फायरिंग में उनके कर्मचारी और रिश्तेदार मनीष गोप की जान चली गई।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post