Breaking News

जमीन विवाद में खूनी वारदात: अपराधियों ने पिता को मारी गोली, बेटा भी घायल

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के टीमड़ा गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके बेटे को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार टीमड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय सुकरा महतो अपने घर के सामने स्थित किराना दुकान पर परिवार के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान दो हथियारबंद अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और सबसे पहले सुकरा महतो के 19 वर्षीय बेटे अर्जुन महतो पर गोली चला दी। गोली अर्जुन की बांह में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही अर्जुन किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

इसके बाद अपराधियों ने दुकान में कुर्सी पर बैठे अर्जुन के पिता सुकरा महतो के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल अर्जुन महतो और सुकरा महतो को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

मृतक के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 2013 से अपने ससुराल टीमड़ा गांव में रह रहा है। सुकरा महतो के ससुर ने अपनी जमीन बेटी और दामाद के नाम कर दी थी, जिसके बाद से गोतिया पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर बाहरी लोगों को बुलाकर परिवार को पहले भी डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी। परिजनों का कहना है कि अपराधियों की नीयत पूरे परिवार की हत्या करने की थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह और कर्रा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जाएगा तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post