Breaking News

पलामू में हाइटेक कंट्रोल रूम से मतदान पर नजर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Palamu: नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने एक हाइटेक कंट्रोल रूम बनाया है, जहां से वेब कास्टिंग के जरिए कई मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कंट्रोल रूम से डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन लगातार मतदान केंद्रों से जुड़ी अपडेट ले रहे थे।

अपडेट लेने के बाद तीनों अधिकारियों ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बहलोलवा और पोखराहा सहित कई इलाकों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।

डीआईजी किशोर कौशल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, खासकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस निर्भीक और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीसी समीरा एस ने भी बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

अधिक से अधिक मतदान की अपील

प्रशासन ने पलामू के लोगों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें। जिले के पांच क्षेत्रों — मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, छतरपुर और हरिहरगंज नगर पंचायत — में मतदान हो रहा है।

हरिहरगंज नगर पंचायत में पहली बार मतदान कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूरे पलामू में वर्ष 2018 के बाद यह निकाय चुनाव हो रहा है, जिसे लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post