Breaking News

रांची में मुख्यमंत्री ने डाला वोट, लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील

Ranchi: झारखंड नगर निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में मतदान किया और राज्यवासियों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची नगर निगम क्षेत्र के संत कुलदीप हाई स्कूल स्थित वार्ड संख्या 26, मतदान केंद्र संख्या 7 पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मतदाता अपने-अपने प्रत्याशी को चुनें और उन्हें काम करने की जिम्मेदारी दें। उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी पहले मतदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है और मतदान उसी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री से पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी रांची में मतदान कर लोगों से वोट डालने की अपील की।

राज्य की 48 शहरी निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदान जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग सुबह से ही कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post