Breaking News

पांडूपुडिंग जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत, पिकनिक मनाने आया था दोस्तों के साथ

Khunti: खूंटी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पांडूपुडिंग जलप्रपात में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए 34 वर्षीय युवक अजय कुमार वर्मा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक अजय कुमार वर्मा रांची लालपुर के लोहरा कोचा स्थित आनंद विहार कॉलोनी का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ मिनी बस से पांडूपुडिंग जलप्रपात घूमने और पिकनिक मनाने गया था। दोपहर के समय सभी दोस्त जलप्रपात के नीचे नहा रहे थे। इसी दौरान अजय का पैर फिसल गया और उसका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर पानी में बेहोश हो गया।

साथियों ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पांडूपुडिंग जलप्रपात में अक्सर पर्यटक बिना पर्याप्त सावधानी के गहरे पानी में उतर जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। अजय कुमार वर्मा अपने परिवार का सहारा था और उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post