Breaking News

हजारीबाग में नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 14 तस्कर गिरफ्तार, पिता-पुत्र चला रहे थे अंतरराज्यीय नेटवर्क

Hazaribagh : हजारीबाग में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त छापेमारी में करीब 45 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Anjani Anjan के निर्देश पर की गई, जबकि अभियान की निगरानी एएसपी Amit Kumar कर रहे थे। कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

पिता-पुत्र चला रहे थे नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, इस अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना चतरा जिले के गिद्धौर निवासी उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, लोआगड़ा निवासी पवन राज वर्मा और उसके पिता त्रिभुवन दांगी हैं।
पिता-पुत्र मिलकर ब्राउन शुगर और गांजा की सप्लाई कर रहे थे। पवन राज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि त्रिभुवन दांगी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

45 लाख का नशा और कई वाहन जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 135.72 ग्राम ब्राउन शुगर (लगभग 15 लाख रुपये मूल्य), 2 किलो गांजा (लगभग 30 लाख रुपये मूल्य), कुल मिलाकर करीब 45 लाख रुपये की नशीली सामग्री, 64,160 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, तस्करी में प्रयुक्त 3 चारपहिया वाहन (एक सफारी, एक ब्रेजा, एक स्विफ्ट), 9 मोटरसाइकिल, 2 मिनी वेटिंग मशीन जब्त किए गए हैं।

झारखंड से यूपी-उत्तराखंड तक फैला था नेटवर्क

एएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फैला हुआ था। ब्राउन शुगर की आपूर्ति अन्य राज्यों में की जाती थी। गिरोह में शामिल कई पैडलरों की पहचान हो चुकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

अभियान में पेलावल इंस्पेक्टर शाहीद राजा, कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, टेक्निकल सेल और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post