Breaking News

“बाबूलाल जी को मैं हल्के में लेता हूं, उनका काम ही है ट्वीट करना” — स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार

Bokaro : बोकारो दौरे पर पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने भाजपा नेता Babulal Marandi के सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “मैं बाबूलाल जी को बहुत हल्के में लेता हूं। उनका काम ही ट्वीट करना है। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों की जान बचाने का काम कर रहा है, लेकिन विपक्ष केवल मशीन खराब होने जैसी घटनाओं को मुद्दा बनाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि “20 साल तक बाबूलाल जी ने क्या किया?”

एम्बुलेंस खराब होने की घटना पर सियासत

दरअसल, मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में कुछ दिन पहले एक स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस खराब हो गई थी। उसे ठीक करने में देरी हुई और एम्बुलेंस में ले जाई जा रही एक महिला मरीज की मौत हो गई। इस घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्रामीणों को जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे छोड़ दिया गया है और यह संवेदनहीनता का उदाहरण है।

“स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी है”

इस मुद्दे पर पूछे जाने पर इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन एम्बुलेंस पुरानी हो चुकी थी और मेंटेनेंस की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “मशीन है तो खराब भी हो सकती है। नया टेंडर होगा तो व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।”

मंत्री ने दावा किया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत है और सरकार इसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसे लापरवाही बता रहा है, वहीं सरकार इसे तकनीकी समस्या करार दे रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post