Breaking News

बोकारो में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

Bokaro: बच्चा चोरी की अफवाह एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बची। Bokaro जिले के चास थाना क्षेत्र में जोधाडीह मोड़ के पास एक युवक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया। समय पर पुलिस के पहुंचने से उसकी जान बच सकी।

घटना के अनुसार, जिस युवक की पिटाई की गई उसका नाम नागेश्वर बताया गया है, जो नीलम नर्सिंग होम के पीछे स्थित कॉलोनी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इलाके में “बच्चा चोर” का शोर मचने पर नागेश्वर भी डंडा लेकर कथित चोर को पकड़ने के लिए एक बाउंड्री के अंदर घुसा। इसी दौरान वहां पहुंची भीड़ ने उसे ही बच्चा चोर समझ लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी।

हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ युवक को दौड़ाने लगी और कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले जाकर उसकी जान बचाई।

चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की भीड़ हिंसा गंभीर परिणाम ला सकती है और निर्दोष लोगों की जान जा सकती है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील की थी। बावजूद इसके, बच्चा चोरी की आशंका से डरे लोग उग्र हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें, लेकिन खुद फैसला करने की कोशिश न करें।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि अफवाह और भीड़ का गुस्सा कितनी तेजी से किसी निर्दोष को निशाना बना सकता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post