Breaking News

रोबोकेरा में सड़क निर्माण कार्य में लगी हाईवा को लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा गांव में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भालडुंगरी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में लगी हाईवा को सोमवार रात करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। आग लगने से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य रांची की वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, जिसके संचालक नीरज सिंह हैं।

थाना प्रभारी प्रिंस झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post