Breaking News

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Khunti: खूंटी जिले के इंदीपीढ़ी पंचायत अंतर्गत बमढ़दा गांव निवासी जरूरतमंद बेटी निरोज मुंडू के विवाह के अवसर पर खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विधायक स्वयं विवाह समारोह में उपस्थित हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि निरोज मुंडू का पालन-पोषण बीते कई वर्षों से गुमपुड़ु गांव में कल्याण एवं मेसरन संस्था द्वारा किया जा रहा था। विवाह एवं विदाई के अवसर पर जब सहयोग की आवश्यकता की जानकारी विधायक रामसूर्या मुंडा तक पहुंची, तो उन्होंने बिना विलंब किए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही वे स्वयं कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

विधायक रामसूर्या मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विवाह समारोह में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, प्रखंड सचिव कुंवर सिंह मुंडरी, इंदीपीढ़ी पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद, मीका सोय, कर्मसिंह ओड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post